दिल्ली-NCR में 43 प्रतिशत लोगों के परिवार या करीबियों को इस साल हुआ डेंगू- सर्वे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
कोरोना वायरस महामारी के बाद अब देश में डेंगू का प्रकोप फैल रहा हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां प्रतिदिन डेंगू के दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच डिजिटल मंच 'लोकल सर्किल्स' पर डेंगू को लेकर किए गए एक सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली और NCR क्षेत्र के 43 प्रतिशत लोगों के परिवार में या उनका कोई न कोई करीबी इस साल डेंगू की चपेट में आया है।