x

जम्मू-कश्मीर में  सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढ़ेर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: shortpedia

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं एक अन्य आतंकी के घायल होने की सूचना मिली है। सुरक्षाबलों ने मौके से एक एके-47 राइफल और एक मैग्जीन बरामद की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं।