कानपुर में चकेरी इलाके में जीका के 25 मरीज मिले, 36 संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
कानपुर में जीका वायरस का हमला तेज हो रहा है। बुधवार को जीका वायरस के 25 मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित चकेरी क्षेत्र के हैं। चकेरी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इससे पहले चकेरी के पोखरपुर, आदर्शनगर, श्यामनगर, कालीबाड़ी, ओमपुरवा, लालकुर्ती, काजीखेड़ा और पूनम टाकीज क्षेत्र में जीका के मरीज मिले थे। वहीं शहर में अब कुल जीका संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है।
