कर्नाटक में टीचर ने छात्र को फावड़ा मारा, बालकनी से धक्का दिया, हुई मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
कर्नाटक के गडग में एक टीचर ने चौथी क्लास के छात्र को पहले तो फावड़ा मारा। उसके बाद उसे स्कूल की पहली मंजिल से धक्का दिया। जिससे छात्र की मौत हुई। पुलिस ने मामला दर्ज किया। संविदा पर कार्यरत टीचर मुथप्पा फरार है। मृतक छात्र भरत की उम्र 10 साल थी। आरोपी ने इससे पहले छात्र की मां की भी पिटाई की थी, जो स्कूल में एक शिक्षिका भी हैं।
