कुलगाम में दो आतंकियों ने मां-बाप के कहने पर सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकियों ने मां-बाप के कहने पर सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है। ये मामला हदीमपुर गांव का है, यहां सुरक्षाबलों को दो स्थानीय आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, हालांकि वे नहीं माने। बता दें कि इसके बाद आतंकियों के मां-बाप को बुलाया गया। जिनके कहने पर आतंकियों ने सरेंडर कर दिया।
