पटना में स्टूडेंट पर एडीएम ने बरसाईं लाठियां, मारते-मारते मुंह से खून निकाला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Khabar Dunya
पटना में सोमवार को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया। पटना के एडीएम केके सिंह ने तिरंगा लिए एक प्रदर्शनकारी के सिर और हाथ पर इतनी लाठियां मारीं कि प्रदर्शनकारी के मुंह से खून बहने लगा। उससे तिरंगा भी छीन लिया गया। मामले पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि एडीएम को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। जांच के आदेश दिए गए हैं।
