राजस्थान में तेज धमाके के साथ सुनाई दी आवाज, रात में उल्कापिंड गिरे या कुछ और; कंफर्म नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
राजस्थान के श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में बीती रात करीब साढ़े 8 बजे आसमान में करीब 10 तेज धमाके के साथ दिखी रोशनी से सनसनी फैली। रोशनी पाकिस्तान बॉर्डर की तरफ से दिखनी शुरू हुई थी। रोशनी सूरतगढ़ के अलावा बीकानेर, खाजूवाला और रावला तक दिखाई दी। ये आग के गोले उल्का पिंड हैं या कुछ और इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई। मामले की जांच की जा रही है।
