मादक पदार्थों की तस्करी मामले में सिंगापुर में अदालत ने लगाई भारतवंशी की फांसी पर रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Quint
सिंगापुर की एक अदालत ने मादक पदार्थों की तस्करी मामले में दोषी ठहराए गए भारतीय मूल के मलयेशियाई नागरिक दाचिनामूर्ति कतैया की फांसी की सजा पर रोक लगाई। 36 वर्षीय कतैया को शुक्रवार को फांसी की सजा दी जानी थी। कटिया और अन्य दोषियों ने अटॉर्नी जनरल के चैंबर्स के खिलाफ एक दीवानी आवेदन दायर किया था और अपने निजी पत्रों के प्रकटीकरण के खिलाफ हर्जाने की मांग की थी।
