x

ब्रिटेन में 55 साल तक सुरक्षित रखे जाएंगे अंडे, शुक्राणु और भ्रूण!

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

ब्रिटेन में अंडे, शुक्राणु और भ्रूण भंडारण की समय-सीमा बढ़ेगी। सार्वजनिक परामर्श के बाद अब सरकार संसद में प्रस्ताव लाएगी। मंजूरी मिलने के बाद समय-सीमा 10 साल से बढ़ाकर 55 साल की जाएगी। नई व्यवस्था के अंतर्गत संभावित माता-पिताओं को हर दस साल के अंतराल में अंडे, शुक्राणु और भ्रूण को भंडारित रखने या नष्ट करने का विकल्प दिया जाएगा। इस प्रकार स्टोरेज का हर दस साल में नवीनीकरण होगा।