इस तरह पा सकते हैं 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट, सरकार का 20 करोड़ घरों पर तिरंगे का लक्ष्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
सांस्कृतिक मंत्रालय के आह्वान पर 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल होने के लिए harghartiranga.com पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति तिरंगा के साथ तस्वीर अपलोड कर हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी में तिरंगा प्रभातफेरी में पहुंचे। हालिया आईटीबीपी ने लद्दाख में 18,400 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।
