दिल्ली-एनसीआर में आयकर विभाग का 20 ठिकानों पर छापा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: credihealth
आयकर विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। आयकर विभाग की टीम ने नोएडा में मेट्रो हॉस्पिटल पर छापा मारा। इसके अलावा, फरीदाबाद में भी चार अस्पतालों पर कार्रवाई की है। गुरुग्राम में भी छापेमारी हो रही है। खबर है कि 20 से ज्यादा जगहों पर आईटी की टीम कार्रवाई में जुटी है। नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और अन्य परिसरों में तलाशी ली जा रही है।
