तमिलनाडु में 40 ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारा छापा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Money control
आयकर विभाग ने तमिलनाडु में 40 जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी आज तड़के शुरू हुई। कर चोरी के संदेह में व्यापारियों की संपत्तियों पर छापेमारी की जा रही है। बता दें, अभी चेन्नई में सात जगहों पर छापेमारी चल रही है। पूरे तमिलनाडु में उन व्यापारियों की तलाशी ली जा रही है जो तेल और दालों का व्यापार करते हैं। अधिकारियों को इन व्यापारियों पर कर चोरी का संदेह है।
