झांसी में 6 रियल स्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bharat vigilante
झांसी के जानकीपुरम कॉलोनी और सिविल लाइन क्षेत्रों में आज सुबह आयकर विभाग ने 6 रियल स्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा। आयकर विभाग की टीम के साथ पुलिस और पीएसी भी इन ठिकानों पर मौजूद है। फिलहाल, छापेमारी चल रही है। इस दौरान इन ठिकानों पर किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक लगी। छापेमारी के लेकर प्रशासन या आयकर विभाग ने अभी कोई बयान नहीं दिया है।
