राजस्थान में आयकर विभाग का छापा, 43 ठिकानों पर कार्रवाई जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news ncr
राजस्थान में आयकर विभाग ने आज तिरुपति और बाबा ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। 300 से अधिक अफसरों ने जयपुर, टोंक, सांवरदा और देवली सहित करीब 43 ठिकानों पर छापा मारा। टीम ने अजमेर के किशनगढ़, केकड़ी और सावर में छापा मारा। यहां कारोबारियों के घरों, दफ्तरों, फैक्ट्री और माइन्स साइट पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। उनके सहयोगियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
