सरकार के कामकाज की निगेहबानी के लिए न्यायपालिका की आजादी अनिवार्य- सीजेआई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
17वें न्यायमूर्ति पीडी देसाई स्मृति व्याख्यान को डिजिटली संबोधित करते हुए सीजेआई एनवी रमण ने कहा- 'अगर न्यायपालिका को सरकार के कामकाज पर निगाह रखनी है तो उसे अपना काम पूरी आजादी से करना होगा। न्यायपालिका को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, विधायिका या कार्यपालिका द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता, वरना कानून का शासन भ्रामक हो जाएगा। मीडिया ट्रायल मामलों को तय करने में मार्गदर्शक कारक नहीं हो सकते।'
