भारत और ओमान की वायु सेनाएं जोधपुर में दिखा रहीं जौहर, 5 दिनों तक चलेगा संयुक्त सैन्य अभ्यास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News NCR
भारत और ओमान की वायु सेनाओं के बीच मैत्रीपूर्ण सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। जोधपुर में इस सैन्य अभ्यास को 5 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। सैन्य अभ्यास को ईस्टर्न ब्रिज-सिक्स्थ नाम दिया गया है। सैन्य अभ्यास को देखने कई सैन्य अधिकारी जोधपुर पहुंचेंगे। सैन्य अभ्यास से दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर दक्षता का विस्तार, विचार विमर्श, अभियानों का अनुभव भी बढ़ेगा और इसके साथ ही द्विपक्षीय रिश्ते भी मजबूत होंगे।
