भारत ने 14 दिसंबर से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मंजूरी दी- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरकार ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने का ऐलान कर दिया है। जानकारी सामने आ रही है कि 14 दिसंबर से कई देशों के लिए नियमित उड़ानें शुरू हो सकेंगी। हालांकि, यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और कुछ यूरोपीय देशों की उड़ानें शुरू होने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हाल ही में नागरिक उड्डयन सचिव ने उम्मीद जताई थी कि जल्द ही नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जा सकती हैं।