चीन को भारत की दो टूक, नए नाम ईजाद करने से हकीकत नहीं बदलेगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करने वाले चीन को भारत ने दो टूक जवाब दिया। भारत ने कहा कि नाम बदलने से हकीकत नहीं बदल जाएगी। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था और रहेगा भी। दरअसल, चीन ने फिर से अरुणाचल से जुड़ी जगहों का नाम अपने नक्शे में बदला। चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नए नाम जारी किए।
