x

भारत ने 2017 में इजरायल से खरीदा था पेगासस स्पाईवेयर- रिपोर्ट

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

भारत सरकार ने 2017 में इजरायल से पेगासस स्पाईवेयर खरीदा था। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। अखबार ने लिखा है कि भारत सरकार ने इजरायल से करीब 15,000 करोड़ रुपये का रक्षा सौदा किया था, जिसमें पेगासस की खरीद भी शामिल थी। भारत के अलावा सऊदी अरब, मेक्सिको, पोलैंड और हंगरी समेत कई देशों ने इजरायल से जासूसी करने वाले इस सॉफ्टवेयर का सौदा किया था।