चीन-पाक से निपटने को तैयार भारत, एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की पहली स्क्वाड्रन तैनात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
इंडियन एयरफोर्स ने पंजाब सेक्टर में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की पहली स्क्वाड्रन तैनात की। ये मिसाइल पाकिस्तान और चीन दोनों से हवाई खतरों से निपटने में सक्षम होगी। इससे देश की वायु रक्षा क्षमताएं बढ़ेंगी। रूस के साथ भारत के लगभग 35,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत ये एयर डिफेंस सिस्टम मिला। 400 किलोमीटर तक हवाई खतरों से निपटने के लिए भारत को पांच और स्क्वाड्रन रूस देगा।
