वैश्विक लैंगिक रिपोर्ट में आठवें पायदान से 127वें स्थान पर पहुंचा भारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
लैंगिक समानता के मामले में भारत 146 देशों में 127वें स्थान पर पहुंचा। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2023 के अनुसार भारत की स्थिति में पिछले साल की तुलना में आठ स्थान का सुधार हुआ। डब्ल्यूईएफ ने 2022 की अपनी रिपोर्ट में वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक में भारत को 146 में 135वें स्थान पर रखा था। भारत ने अपने 64.3 प्रतिशत लैंगिक अंतराल को पाट दिया है।
