सतत विकास लक्ष्य हासिल करने के मामले में भारत सभी दक्षिण एशियाई देशों से पीछे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के एजेंडे 2030 में भारत पिछले साल के मुकाबले तीन पायदान फिसलकर 120वें स्थान पर पहुंचा। 2015 में भारत ने ये प्रस्ताव स्वीकारा था। केवल भारत से पीछे पकिस्तान है, जिसकी रैंक 129वीं है। बता दें सूची में भूटान 75वें, श्रीलंका 87वें, नेपाल 96वें और बांग्लादेश 109वें पायदान पर है। भारत का कुल सतत विकास लक्ष्य का अंक 100 में से 66 है।
