ग्लोबल हंगर इंडेक्स 107वें स्थान पर भारत; श्रीलंका और पाकिस्तान भी हमसे बेहतर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: rediff
29.1 स्कोर के साथ ग्लोबल हंगर इंडेक्स के प्रकाशकों ने भारत में 'भूख' की स्थिति को गंभीर बताया। भारत छह पायदान नीचे खिसक कर 121 देशों में 107वें स्थान पर पहुंचा। भारत की स्थिति अफगानिस्तान से कुछ बेहतर है। अफगानिस्तान सूची में 109वें स्थान पर है। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार की स्थिति हमसे बेहतर है। 121 देशों की सूची में पाकिस्तान 99वें, श्रीलंका 64वें, बांग्लादेश 84वें, नेपाल 81वें व म्यांमार 71वें स्थान पर है।