भारत ने दूसरी बार श्रीलंका को भेजा 76 हजार टन पेट्रोल और डीजल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: cnn
गहराते आर्थिक संकट के बीच भारत ने हालिया एक बार फिर श्रीलंका की मदद की। भारत ने क्रेडिट लाइन के तहत दूसरी बार श्रीलंका को पेट्रोल-डीजल सप्लाई किया। भारत से 36 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल और 40 हजार मीट्रिक टन डीजल श्रीलंका पहुंचाया गया। भारत इससे पहले भी 2.70 लाख मीट्रिक टन फ्यूल श्रीलंका भेज चुका है। भारत ने 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज देने का भी ऐलान किया।
