चीन में कोरोना से बिगड़ते हालातों के बीच भारत ने शंघाई में बंद की काउंसलर सेवाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शंघाई में सख्त लाकडाउन के कारण हालात बुरे हैं। बीजिंग में भारतीय दूतावास ने बड़ा अपडेट दिया है। हालिया भारतीय दूतावास ने कहा है कि शंघाई में लाकडाउन के कारण भारत के महावाणिज्य दूतावास से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दूतावास ने कहा कि महावाणिज्य दूतावास शंघाई में व्यक्तिगत रूप से काउंसलर सेवाएं प्रदान करने की स्थिति में नहीं है। दूतावास ने भारतीयों के लिए गाइडलाइन्स भी जारी की।
