भारत ओमिक्रॉन को देगा मात! 50% से अधिक योग्य आबादी का हुआ पूर्ण वैक्सीनेशन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया गर्व का क्षण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: latestly
भारत में आधी से ज्यादा आबादी का पूर्ण वैक्सीनेशन हो चुका है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा “ये बहुत गर्व का क्षण है क्योंकि 50% से अधिक योग्य आबादी को अब पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है.”राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 127.61 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं. भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के 99,155 सक्रिय मामले है.