इंग्लैंड दौरे पर दो वार्म-अप मैच खेलेगा भारत, जानें शेड्यूल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Punjab Kesari
भारत जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरे पर भारत एक टेस्ट, तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगा। जो एक टेस्ट भारतीय टीम खेलेगी, वह 2021 में हुई सीरीज का रीशेड्यूल मैच है। 2021 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का एक मैच कोरोना के कारण स्थगित किया। सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया दौरे पर दो प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी।
