स्टडी में हुआ खुलासा, भारत में 2017 से 2030 तक के बीच 68 लाख कम लड़कियां पैदा होंगी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालिया सऊदी अरब की किंग अब्दुल्ला यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की एक स्टडी में बताया गया कि 2017 से 2030 के बीच भारत में 68 लाख कम लड़कियां पैदा होंगी। इसका कारण लिंग जानने के बाद महिला के गर्भ में लड़की होने पर उनका अबॉर्शन करा दिया जाना होगा। वहीं यूपी में 2017 से 2030 के बीच में 20 लाख कम लड़कियां पैदा होंगी और सबसे ज्यादा लड़कियों की कमी इस राज्य में देखने को मिलेगी।
