LOC पर देखे गए पाक वायुसेना के दो जेट विमान, अलर्ट पर भारतीय वायुसेना
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव जारी है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LOC पर 2 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को देखा गया है. पाक लड़ाकू विमानों की गतिविधियों के चलते सेना को भी सतर्क कर दिया गया है. भारतीय वायु रक्षा रडार ने दोनों सुपरसोनिक विमानों को डिटेक्ट किया है. वहीं शनिवार को सेना के वायु रक्षा विंग ने राजस्थान सीमा पर लगातार घुसपैठ कर रहे पाक ड्रोन को मार गिराया था.
