बाड़मेर के पास भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
बाड़मेर के पास भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में दो पायलट सवार थे और इस दुखद हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए। मिग विमान के नीचे गिरते ही इसमें आग लग गई और ये धूं-धूं कर जलने लगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाड़मेर में मिग-21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की।
