आईएसआई के हनीट्रैप में फंसा भारतीय वायु सेना का अधिकारी गिरफ्तार, गुप्त जानकारियां देने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ipleaders
दिल्ली पुलिस ने हालिया भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी देवेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उसे हनीट्रैप में फंसा कर उससे गुप्त जानकारियां हासिल की हैं। उससे एयरफोर्स के सीनियर अधिकारियों के नाम और पते पूछे गए हैं। आईएसआई ने उससे रडारों की संख्या और स्थिति के बारे में पूछा था। फिलहाल दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
