लॉकडाउन में भारतीय ऑलराउंडर ने नहीं किया नियम का पालन, हो गया चालान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
देशभर में लगे लॉकडाउन के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रिषी धवन ने नियम उल्लंघन किया। दरअसल रिषी धवन कार लेकर सड़क पर निकल पड़े और इसे लेकर उनका चालान कर दिया गया। हिमाचल प्रदेश में कोरोना को लेकर लगे कर्फ्यू में कुछ समय की ढील दी गई। लेकिन नियम के मुताबिक इस दौरान भी वाहन के लिए पास की जरूरत होती है जो उनके पास नहीं था।