फिलीस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Latestly
फिलीस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य का निधन हो गया। मुकुल आर्य का शव रामल्ला स्थित भारतीय दूतावास में पाया गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुकुल आर्य के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि श्री मुकुल आर्य के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। वह एक उज्ज्वल और प्रतिभाशाली अधिकारी थे। अभी उनके सामने बहुत कुछ था। ओम शांति।'
