अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों ने चर्चा के बाद मौजूदा प्रोटोकॉल्स को फॉलो करते हुए मामले को सुलझा लिया। अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प देखने को मिलती रहती है। फिलहाल, इस झड़प की वजह सामने नहीं आई है।
