हेलिकॉप्टर चीता अरुणाचल प्रदेश में क्रैश, एक पायलट की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे में 1 पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। हादसे में घायल दूसरे पायलट की स्थिति काफी गंभीर है। हेलिकॉप्टर हादसा अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में हुआ। इससे पहले इसी साल के अप्रैल महीने में हिमाचल प्रदेश में चीता हेलिकॉप्टर को सुरक्षा के मद्देनजर लैंड करना पड़ा था। इस हेलिकॉप्टर ने ट्रेनिंग के दौरान उड़ान भरी थी।
