x

भारतीय सेना खरीदेगी 14,000 करोड़ रुपये की स्वदेशी मिसाइल और हेलिकॉप्टर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: news nation

मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने 14,000 करोड़ रुपये की स्वदेशी मिसाइल और हेलिकॉप्टर खरीदने का फैसला लिया। मेक इन इंडिया के तहत भारतीय सेना आकाश-एस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की दो रेजिमेंट और 25 उन्नत हल्के हलिकॉप्टर की खरीदारी करेगी। इसके लिए सरकार के पास कुल 14000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है। भारतीय सेना ने प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय के पास भेजा है।