सीमा पार करने के आरोप में पाक में भारतीय नागरिक गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान में एक भारतीय नागरिक को बिना यात्रा दस्तावेजों के सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे पंजाब प्रांत के सियालकोट जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया, 'व्यक्ति की पहचान हरिंदर सिंह के रूप में की गई है। वह अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में लाहौर से 130 किलोमीटर दूर से गिरफ्तार हुआ है। उसके पास कोई यात्रा दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।