भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ी संदिग्ध नौका, अंडमान द्वीप के पास कर रही थी गतिविधि
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय तटरक्षक बल ने अंडमान द्वीप के पास संदिग्ध गतिविधि करती एक नौका को पकड़ा है। म्यांमार की इस नौका पर सवार छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। खुफिया एजेंसियां पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही हैं। वहीं भारतीय नौसेना अंडमान-निकोबार द्वीप के पास विदेशी नौकाओं की संदिग्ध गतिविधियों के बढ़ने से अलर्ट हो गई है। नौसेना ने इलाके में गश्त भी तेज कर दी है।