भारतीय शिक्षाविद रुक्मिणी बनर्जी को मिला यिदान प्राइज, साथ ही मिलेंगे 28 करोड़ रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शिक्षा के क्षेत्र में दिए जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार यिदान प्राइज इस साल भारतीय शिक्षाविद रुक्मिणी बनर्जी को मिला। पुरस्कार के लिए 130 देशों के शिक्षाविदों और रिसर्चर ने आवेदन किया। शिक्षा में रिसर्च के लिए स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एरिक ए हनुशेक को भी ये अवॉर्ड मिला। 2016 से अब तक 9 लोगों को ये पुरस्कार मिला, जिनमें से पांच महिलाएं हैं। पुरस्कार राशि 28 करोड़ रुपये है।
