लंदन के रेस्टोरेंट में केरल की लड़की पर भारतीय शख्स का चाकू से हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पूर्वी लंदन के एक हैदराबादी रेस्तरां में एक भारतीय छात्रा पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार 23 वर्षीय भारतीय व्यक्ति पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया गया। श्रीराम अम्बरला को केरल की मूल निवासी छात्रा सोना बीजू पर शुक्रवार को चाकू से हमला करने के मामले में ईस्ट हैम स्थित हैदराबाद वाला बिरयानी रेस्तरां से गिरफ्तार किया गया था। बीजू रेस्तरां की पार्ट-टाइम कर्मचारी है।
