अमेरिका में बुजुर्ग लोगों को धोखा देने के मामले में भारतीय नागरिक को 33 महीने की जेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को 33 महीने की जेल की सजा सुनाई गई और 2.4 मिलियन अमेरिकी डालर का भुगतान करने का आदेश दिया। भारतीय नागरिक पर अमेरिका में बुजुर्ग लोगों को धोखा देने का आरोप है। भारतीय नागरिक 29 वर्षीय आशीष बजाज ने 4 अगस्त 2022 को नेवार्क संघीय अदालत में जिला न्यायाधीश केविन मैकनेकल के समक्ष वायर धोखाधड़ी करने की साजिश रचने का आरोप स्वीकार किया था।
