भारतीय नौसेना को अरब सागर में मिली बड़ी सफलता, 3,000 करोड़ कीमत की ड्रग्स पकड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय नौसेना को समुद्र के जरिए होने वाली तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। नौसेना ने अरब सागर में गश्त के दौरान एक मछली पकड़ने वाले जहाज से 300 किलो अवैध ड्रग्स बरामद की। ड्रग्स की कीमत करीब 3,000 करोड़ रुपये है। कार्रवाई को नौसेना के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। दक्षिणी नौसेना कमांड ने एक आधिकारिक बयान के जारी करते हुए इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
