भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर मुंबई तट के पास दुर्घटनाग्रस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: punekar news
भारतीय नौसेना का एक एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह नियमित उड़ान के दौरान मुंबई तट के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। नौसेना के गश्ती जहाज ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया और चालक दल के 3 सदस्यों की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में सेना का उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें सवार 5 कर्मियों की मौत हुई थी।
