भारतीय नौसेना ने अपह्रत जहाज से 17 लोगों को बचाया, 35 लुटेरों ने किया आत्मसमर्पण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी बहादुरी की एक और मिसाल कायम की है। नौसेना ने सोमालिया के लुटेरों द्वारा अपहृत किए गए जहाज MV रुएन से चालक दल के 17 सदस्यों को सफलतापूर्वक बचाते हुए सभी 35 समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया। यह पूरा ऑपरेशन करीब 40 घंटे चला। बता दें कि MV रुएन का 14 दिसंबर, 2023 को सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था।