x

भारतीय मूल के सिख कार्यकर्ता अमर सिंह ऑस्ट्रेलियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Vartha Bharati

भारतीय मूल के 41 वर्षीय सिख कार्यकर्ता अमर सिंह ऑस्ट्रेलियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। उन्हें सम्मान बाढ़, जंगल की आग, सूखे और महामारी के दौरान समुदाय का समर्थन करने के लिए दिया गया। उनका संगठन 'टर्बन्स 4 ऑस्ट्रेलिया' खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे लोगों को भोजन व किराना हैम्पर्स बांटता है। उन्होंने सात साल पहले ''पगड़ी 4 ऑस्ट्रेलिया'' नामक धर्मार्थ संगठन की स्थापना की थी।