x

हनीट्रैप में फंसा भारतीय जवान, पाकिस्तानी महिला एजेंट को दी गुप्त जानकारी, भारतीय गानों पर बनाती थी रील्स

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar

पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट को सेना की सीक्रेट जानकारी देने के आरोप में भारतीय सेना का एक जवान पकड़ा गया। 24 वर्षीय प्रदीप कुमार उत्तराखंड का रहने वाला है। नवंबर 2021 में पाकिस्तानी महिला एजेंट ने सबसे पहले उसे कॉल किया था। उसके बाद वह उसके प्रेमजाल में फंसता गया और सेना की सीक्रेट जानकारी दे डाली। महिला एजेंट जवानों को सोशल मीडिया के सहारे फंसाती थी। इस दौरान वह अलग-अलग नाम इस्तेमाल करती थी।