भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ा, 20 पीएलए सैनिक घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिक भिड़े। तीन दिन पहले चीन ने सिक्किम के ना कूला में एलएसी की यथास्थिति बदलने की कोशिश की थी। भारतीय सैनिकों के रोकने पर झड़प हुई। झड़प में 4 भारतीय सैनिक जबकि 20 चीनी सैनिक घायल हुए। भारतीय सैनिकों की कार्रवाई के बाद चीनी सैनिक पीछे हटे। हालांकि अभी तक इस झड़प को लेकर कोई आधिकारिक बयान सेना की ओर से नहीं आया है।
