कनाडा में प्रदर्शन, फंसे भारतीय छात्र, 3 संस्थान बंद होने के बाद भारत की एडवाइजरी जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTC news
कनाडा की राजधानी ओटावा में ट्रक ड्राइवर्स के प्रदर्शन के बीच तीन संस्थान बंद होने के बाद भारतीय छात्र संकट में फंस गये। ट्रक ड्राइवर्स के प्रदर्शन को देखते हुए राइजिंग फीनिक्स इंटरनेशनल इंक ने अपने तीन संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया है और इस बाबत नोटिस जारी किया, जिसके बाद छात्र बड़ी मुसीबत में फंस गये हैं और इसे देखते हुए भारतीय उच्चायोग ने एडवाइजरी जारी की।
