भारतीय-अमेरिकी डॉ बिमलजीत सिंह संधू को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indiatoday
वर्जीनिया के गवर्नर ग्लेन यंगकिन ने भारतीय-अमेरिकी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर बिमलजीत सिंह संधू को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक प्रमुख प्रशासनिक पद पर नियुक्त किया। उन्होंने 18 जुलाई को वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी हेल्थ सिस्टम अथॉरिटी के बोर्ड सदस्य के रूप में शपथ ली। इस पद पर भारतीय अमेरिकी संधू राज्य की स्वास्थ्य शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद डॉ. संधू ने कहा, यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।