कनाडा में अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन घोटाला मामले में भारतवंशी गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कनाडा में अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन घोटालों की एक शृंखला में संलिप्त होने के आरोप में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।ओंटारियो के मिसिसॉगा के निवासी 22 वर्षीय नमन ग्रोवर पर 5,000 से अधिक अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है। साथ ही उसपर अपराध की रकम रखने व धन शोधन का भी आरोप लगा है। ग्रोवर के खिलाफ देशव्यापी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।